देहरादून
केंद्र सरकार ने देश में उत्तराखंड के देहरादून सहित 30 और शहरों की घोषणा की है, जिनको स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पूर्व की हरीश रावत सरकार के दून को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इस बार केंद्र ने राज्य में त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को स्मार्ट सिटी की सौगात दी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को ‘स्मार्ट सिटी’ के लिए चुने गए देश के 30 शहरों में शामिल किया है। पहले नंबर पर केरल का त्रिवेंद्रम है और लिस्ट में देहरादून का नंबर 16वां है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों के नाम घोषित किए गए। इनमें उत्तराखंड के साथ बने नये राज्य छत्तीसगढ़ के नया रायपुर व बिलासपुर शहर शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के हवाले से कहा गया है कि राज्य के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।पहले चरण में 22 वार्डों से स्मार्ट सिटी का काम शुरू किया जाएगा।

उत्तराखंड की ओर से दून को स्मार्ट बनाने के लिए भेजा प्रस्ताव तीन कोर एरिया ग्रीनलैंड, रेट्रोफीटिंग और रिडेवलपमेंट पर आधारित था। रेट्रोफीटिंग वाले प्रस्ताव के आधार पर दून का चयन किया गया।इसमें देहरादून शहर की बेहतर सड़कों, हरियाली बढ़ाने पर काम किया जाएगा। बेहतर फुटपाथ बनेंगे। दून की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए मेट्रो के साथ शहर में इलेक्ट्रिक बसे चलाने की योजना है। इन बसों से प्रदूषण भी नहीं होगा।
ये शहर किए गए चयनित
S.No | City | State/UT |
1 | Trivendrum | Kerala |
2 | Naya Raipur | Chattisgarh |
3 | Rajkit | Gujarat |
4 | Amaravati | Andhra Pradesh |
5 | Patna | Bihar |
6 | Karimnagar | Telangana |
7 | Muzaffarpur | Bihar |
8 | Puducherry | Puducherry |
9 | Gandhinagar | Gujarat |
10 | Srinagar | Jammu & Kashmir |
11 | Sagar | Madhya Pradesh |
12 | Karnal | Haryana |
13 | Satna | MP |
14 | Bengaluru | Karnataka |
15 | Shimla | Himachal Pradesh |
16 | Dehradun | Uttarakhand |
17 | Tiruppur | Tamil Nadu |
18 | Pimpri chinchwad | Maharashtra |
19 | Bilaspur | Chattisgah |
20 | Pasighat | Arunachal Pradesh |
21 | Jammu | Jammu & Kashmir |
22 | Dahod | Gujarat |
23 | Tirunelveli | Tamil Nadu |
24 | Thootukkudi | Tamil Nadu |
25 | Tiruchirapalli | Tamil Nadu |
26 | Jhansi | UP |
27 | Aizawl | Mizoram |
28 | Allahabad | UP |
29 | Aligarh | UP |
30 | Gangtok | Sikkim |