
Shraddha Murder Case में बड़ा खुलासा, फ्लैट पर आने वाली लड़की की हुई पहचान | Nation One
Shraddha Murder Case : दिल्ली पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस में एक अहम सुराग मिल चुका है। जी दरअसल पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है, जिसे श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब अपने महरौली वाले फ्लैट पर लेकर आया था।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उस लड़की से भी पूछताछ कर ली है। मिली जानकारी के तहत आफताब उस लड़की से श्रद्धा के मर्डर के बाद डेटिंग एप बम्बल के जरिए मिला था। केवल यही नहीं बल्कि मोबाइल एप के जरिए संपर्क में आई उस लड़की को भी उसने अपने महरौली स्थित फ्लैट पर बुलाया था।
Shraddha Murder Case : आफताब की पुलिस हिरासत आज खत्म
लड़की जब फ्लैट पर आई थी तो आफताब श्रद्धा के शव के टुकड़े करके फ्रिज में रखे हुए था। पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर उससे पूछताछ भी कर ली है। आपको बता दें कि श्रद्धा के मर्डर के बाद फ्लैट पर आई ये लड़की पेशे से साइकॉलोजिस्ट है।
वहीं दूसरी तरफ आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में कराया जा सकता है। दरअसल आफताब की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है इस वजह से दिल्ली पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी।
Shraddha Murder Case : आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ
वहीं अगर हम अधिकारियों की मानें तो आफताब के नार्को टेस्ट के समय FSL की टीम मौजूद रहेगी। दरअसल आज आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ और उसके फिट होने की रिपोर्ट भी आई है।
आपको यह भी बता दें कि दिल्ली पुलिस का कहना है कि, आफताब के नार्को टेस्ट से श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। इस टेस्ट के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इजाजत दे दी थी।
Also Read : Shraddha Murder Case पर स्वाति मालिवाल का तीखा बयान, श्रद्धा ऐसी मरती रहेंगीं, जब तक..’ | Nation One