
Shraddha Murder Case : आफताब का नार्को टेस्ट आज, पूछे जायेंगे ये 50 बड़े सवाल | Nation One
Shraddha Murder Case : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला का आज नार्को टेस्ट होगा।
आफताब श्रद्धा का लिव-इन पार्टनर था। उसने झगड़े के बाद 18 मई 2022 को उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए।
इस हत्या के बारे में और सुराग हासिल करने के लिए दिल्ली पुलिस कल आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराएगी। जिसके लिए कोर्ट ने 17 नवंबर को 5 दिन के भीतर नार्को टेस्ट करने का आदेश दिया था।
इस कड़ी में पुलिस ने 50 सवालों की सूची तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली है। और नार्को टेस्ट की तैयारी भी पूरी कर ली गयी है। तो चलिए हम आपको बताते हैं पुलिस आफताब से क्या सवाल पूछने वाली हैं।
Shraddha Murder Case : ये हैं 50 सवालों लिस्ट
1 आपका पूरा नाम क्या है?
2 आपकी जन्म तिथि क्या है?
3 आप कहां से हैं ?
4 आपके घर का पता क्या है?
5 आपके माता-पिता का नाम क्या है?
6 आप किस प्रोफेशन में हैं?
7 क्या आप श्रद्धा वाकर को जानते हैं?
8 श्रद्धा कहां की रहने वाली थी?
9 तुम दोनों कहां मिले थे?
10 आप श्रद्धा को कैसे जानते हैं?
11 क्या आपको श्रद्धा के घर भी जाना था ?
12 आपका रिश्ता कैसा था ?
13 आप दोनों कब तक साथ रह रहे थे?
14 क्या श्रद्धा के घरवाले आपके रिश्ते से खुश
थे?
15 क्या आपके घरवाले दोनों के रिश्ते से खुश थे?
16 आप मुंबई में कहां रहते थे?
17 क्या आपने नवंबर 2020 में मुंबई में श्रद्धा से लड़ाई की
थी?
18 लड़ाई का कारण क्या था ?
19 आप दोनों मुंबई कब छोड़कर गए
थे?
20 मुंबई से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गए थे?
21 आप दिल्ली कब पहुंचे?
22 आप दिल्ली में कहां रुके थे?
23 महरौली वाले घर में आप किस दिन शिफ्ट हुए थे?
24 18 मई को क्या हुआ था ?
25 क्या तुम दोनों में झगड़ा हुआ था ?
26 किस बात पर हुई थी लड़ाई ?
27 कमरे में क्या हुआ?
28 तुम नाराज क्यों थे?
29 क्या तुमने श्रद्धा को मार डाला?
30 क्या आप उस समय नशे में थे?
31 तुमने कैसे मारा?
32 श्रद्धा को मारकर तुमने क्या किया?
33 क्या आपने शव के ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट की
साहयता ली ?
34 क्या तुमने लाश को टुकड़े टुकड़े कर दिए ?
35 लाश के कितने टुकड़े किए?
36 श्राद्ध के शव को टुकड़े-टुकड़े करने के लिए तुमने हथियार कहां से खरीदा?
37 क्या आपने लाश के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए उसी हथियार का इस्तेमाल किया?
38 आपने फ्रिज कहां से खरीदा?
39 श्रद्धा की लाश के टुकड़े कहां फेंके?
40 श्रद्धा का मोबाइल फोन कहां है?
41 हत्या के दिन तुमने और श्रद्धा ने जो कपड़े पहने थे, वे
कहां हैं?
42 आपने हथियार कहां फेंका ?
43 कब तक लाश के टुकड़े जंगल में फेंकते रहे?
44 शव को जंगल में फेंकने का विचार कहां से आया?
45 श्रद्धा के मर्डर के बाद क्या दूसरी लड़कियों को भी घर लाए?
46 आपको उन लड़कियों के बारे में कैसे पता चला?
47 क्या आपने श्रद्धा के मर्डर के बारे में अपने परिवार या किसी को बताया ?
48 श्रद्धा को मारकर जिस लड़की को तुम घर ले आए हो वह कौन है?
49 क्या आपने कुछ दिन पहले श्रद्धा को मारने की योजना बनाई थी?
50 क्या तुमने यह घर सिर्फ हत्या करने के लिए किराए पर लिया था?
Also Read : Shraddha Murder Case : पिता ने किया खुलासा, आफताब ने शादी करने से किया था इनकार | Nation One