शिमला के कोटी गांव में लगी भीषण आग, सात घर जलकर हुए राख
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई के कोटी गांव में उस समय हड़कंप मच गई जब गांव में अचानक आग लग गई। वही गांव में आग लगने से सात घर जलकर खाक हो गए हैं। वही इसी के साथ 16 परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। जिससे पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय का लोकार्पण
जानकारी से पता चला कि यह घटना रात के लगभग 1: 30 बजे की है। हालांकि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुई है। लेकिन सात घर जलकर खाक हो गए हैं। वही कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। प्रशासन व दमकल वहान मौके पर पहुंचा कर रहात कार्य में जुटे हैं। एक गाय के जलने की सूचना है।