
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ, 18 को यहां से करेंगी नामांकन
लखनऊ: भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की मौजूदगी में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। वह लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने महात्मा गांधी को लेकर फिर की विवादित टिप्पणी, इस बार कह डाली ये बात
आज लखनऊ में सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी की उपस्थिति में श्रीमती पूनम सिन्हा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/AdjeuaYBc3
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 16, 2019
हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन सपा में शामिल होने पर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। सपा के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि पूनम सिन्हा सपा नेता डिम्पल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गयीं।