Share Market : शेयर मार्किट पर दिखा यूक्रेन विवाद और बैंक घोटाले का असर, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट | Nation One

Share market

भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही निवेशकों में भगदड़ मच गई जब शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। जहां एक तरफ यूक्रेन पर रूस के द्वारा युद्ध करने की खबरों और हाल में एबीजी शिपयार्ड घोटाला मामला सामने आने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई। बता दें कि सेंसेक्‍स 1,197.86 अंकों की गिरावट से 56955.06 पर खुला, जबकि निफ्टी 348 अंक टूटकर 17,026 पर आ गया।

देखा जाए तो ये गिरावट इस साल की सबसे बड़ी गिरावट कही जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 9.21 बजे तक सेंसेक्‍स 1,462 अंक और निफ्टी 400 अंकों की बड़ी गिरावट पर 17 हजार से नीचे कारोबार कर रहा था। इसी बीच SBI, ITC, ICICI बैंक जैसे बड़े स्‍टॉक्‍स को जबरदस्‍त गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर NSE और BSE की बात करें सभी सेक्‍टर्स में गिरावट दिख रही थी।


सबसे ज्यादा गिरावट यहां के बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा थोक महंगाई के आंकड़े भी आज जारी होने थे, जिस पर निवेशकों की निगाहें टिकी रहीं। बता दें कि उलटी चाल में निवेशकों के लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है।