
30 सितम्बर राशिफल : जानिये कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष : वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृष : मन में शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : मानसिक कठिनाइयों में कमी आयेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।
कर्क : मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा,परन्तु जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
सिंह : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या : अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्च अधिक रहेंगे।
तुला : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है।
धनु : शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर : मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
कुंभ : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। संचित धन में कमी आएगी।
मीन : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।