22 सितंबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे..
मेष: राजनैतिक सहयोग लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष: संबंधों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौैशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कर्क: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा।
कन्या: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक दिशा में प्रगति होगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध मधुर होंगे, लेकिन कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।
वृश्चिक: व्यावसायिक व्यस्तता के कारण पारिवारिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। लाल वस्तुओं का दान हितकर होगा।
मकर: वाणी पर संयम रखें। रुपए पैसे के लेन-देन में भी सावधानी अपेक्षित है। भागदौड़ रहेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
मीन: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।