20 सितंबर राशिफल: जानिए क्या कहते है आपके सितारे…
मेष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
वृष: शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। फिर भी रिश्तों में गलतफहमी के प्रति सचेत रहें।
मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कर्क: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रोग या शत्रु के साथ कठोरता का व्यवहार न करें।
सिंह: वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की समस्या आ सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति में अपने सामान के प्रति सचेत रहें। अहंकार पर जितना संभव हो उतना नियंत्रण करें।
कन्या: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। मातृ पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला: प्रणय संबंध में विष योग घातक है। इतना कड़ुवा न बोलें कि रिश्ते ही बिखर जाएं। मोतियों की तरह रिश्तों को संभाल कर रखें।
वृश्चिक: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। गाय को चारा खिलाएं। कम से कम एक वृक्ष लगाएं। पारिवारिक कार्य में व्यस्त होते हुए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु: खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।
कुंभ: विधि योग आपको पद प्रतिष्ठा में सफलता देगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उसके साथ विरोधी भी।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।