अपने रिसेप्शन में इस तरह रोमांस करते दिखे प्रियंका और निक, देखिए तस्वीरें..
मुबंई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गुरुवार को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी द। इसमें कंगना रनोट से लेकर काजोल, रेखा से लेकर हेमा मालिनी और साइना नेहवाल से लेकर सानिया मिर्जा तक नजर आईं। पार्टी में प्रियंका ने जहां पास्टल ब्लू लहंगा पहना, वहीं निक ग्रीन सूट में नजर आए। प्रियंका और निक मेहमानों को मीडिया के सामने रोमांटिक मूड में नजर आए। दोनों देर तक गपशप करते रहे।
प्रियंका और निक 1 और 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे, दोनों ने पहले ईसाई और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। प्रियंका निक का ये तीसरा रिसेप्शन है। इससे पहले दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया गया। इसके बाद बुधवार को एक रिसेप्शन दिया, जिसमें दोनों के करीबी शामिल हुए।