अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपनी घर पर ग्रैंड दीपावली की पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी ने शिरकत की। वहीं दीपावली के मौके पर मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ बच्चन परिवार की पार्टी में शिरकत की।
अभिषेक बच्चन ने पार्टी में पहुंचे मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी का स्वागत किया।
मुकेश और नीता दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। वहीं अभिषेक क्रीम कलर के एंब्रॉयडरी वाले कुर्ता-पायजामे में दिखे।
पार्टी में नीता और मुकेश के अलावा उनके बेटे अनंत अंबानी ने भी शिरकत की।