देशभर में करवा चौथ का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं चांद दिखने के साथ ही सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला। महिलाएं यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।
इस बीच बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने करवा चौथ का त्योहार मनाया।
साथ ही अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने करवा चौथ पर खास पार्टी रखी जिसमें शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और पद्मिनी कोल्हापुरी समेत कई सितारे शामिल हुईं।
बात करें शिल्पा शेट्टी की तो करवा चौथ पर वह रेड कलर की साड़ी में नजर आईं।
शिल्पा इस साड़ी और ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए करवा चौथ की बधाई दी है।