Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. Sawan 2023 : कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने लगाए 200 शिविर | Nation One
 Sawan 2023 : कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने लगाए 200 शिविर | Nation One
Delhi

Sawan 2023 : कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने लगाए 200 शिविर | Nation One

July 5, 2023 220

Sawan 2023 : सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इस मौके पर दिल्ली सरकार ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली भर में करीब 200 कांवड़ शिविर लगा रही है।

साथ ही पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जिले में कांवड़ियों के एंट्री प्वांइट बनाए जा रहे हैं। इन तीनों जिलों में कांवड़ियों के लिए 85 शिविर लगाए जा रहे हैं। जिससे शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हो।

Sawan 2023 : शिवभक्तों के लिए लगेंगे कांवड़ कैंप

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़िए को कोई दिक्कत नहीं हो इस पर जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली भर में कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए कांवड़ कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शिवभक्तों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Sawan 2023 : शिविर कैंप में मौजूद होंगी ये सुविधाएं

राजस्व मंत्री आतिशी ने बताया कि कांवड़ियों के लिए बनाए गए शिविर कैंप में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य जरुरी सुविधाएं मौजूद कराई गई हैं।

मंत्री ने बताया कि इस बाबत सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए हर जरुरी कदम सुनिश्चित किए जाएं।

Sawan 2023 : जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

मंत्री ने आगे बताया कि सावन के इस पावन महीने में दिल्ली की केजरीवाल सरकार शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस दौरान सभी जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे कांवड़ियों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होने पाए।

उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शहादरा जिलें दिल्ली में कांवड़ियों के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए गए है।

Sawan 2023 : स्थानीय डिस्पेंसरियों को शिविरों से जोड़ा गया

उन्होंने कहा कि इन जगहों पर सबसे ज्यादा 85 शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने बाद भी भीड़ का आसानी से प्रबंधन हो सके। कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए स्थानीय डिस्पेंसरियों को शिविरों से जोड़ा गया है।

किसी भी आपात स्थिति के लिए कैट्स एंबुलेंस को जोड़ा गया है। अस्पतालों को कांवड़िये के इलाज के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sawan 2023 : 200 कांवड़ शिविर लगवाएगी आप सरकार

गौरतलब है कि हर साल सावन के महीने में लाखों की तादात में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेने के लिए कांवड़िया लेकर जाते हैं।

ऐसे में दिल्ली सरकार राजधानी में जगह-जगह पर कांवड़ शिविर लगाती है। जिससे कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो। यहां उनके रुकने और आराम करने के लिए हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई जाती है।

इस साल भी केजरीवाल सरकार, दिल्ली में कांवड़ियों की सुविधा के लिए लगभग 200 कांवड़ शिविर लगवा रही है, जो पिछले साल की तुलना में 2 दर्जन अधिक है।

Also Read : NEWS : अयोध्या में जल्द बनकर तैयार होगा श्रीराम एयरपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

Kanwar Yatra : यूपी में 24 घंटे के

by nationone_author August 20, 2023

Kanwar Yatra : उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर कल यानी 21 अगस्त को सावन के सोमवार को देखते

Uttarakhand

Kanwar Yatra : CM धामी ने कावड़ मेले

by nationone_author June 27, 2023

Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) हरिद्वार में कांवड़ यात्रा-2023 की तैयारियों

West Bengal
West Bengal

West Bengal : पिकअप वैन में करंट लगने

by nationone_author August 1, 2022

West Bengal : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 19 अन्य

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy