Russia-Ukraine War: पुतिन ने युद्ध के बीच इन पर लगाई लगाम, सजा के प्रावधान पर किये सिग्नेचर, जानिए पूरा मामला | Nation One

Ukraine- Russia War

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक हफ्ते हो गया है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  ने प्रतिबंध लगा दिया है। साथ मे पुतिन ने सेना पर फेक न्यूज के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर सिग्नेचर भी कर दिए हैं।

Russia-Ukraine War के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक

बता दें कि कोई सेना पर फेक न्यूज लिखेगा तो उसे जेल जाना पड़ेगा। वहीं रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस की सरकार ने सेंसरशिप एजेंसी Roskomnadzor ने प्रतिबंध की वजह के रूप में फेसबुक के रूसी राज्य मीडिया ग्रुपों के खिलाफ भेदभाव का हवाला दिया है।

इसे भी पढे – Russia-Ukraine War : जंग पर भारत के रुख को देखकर भड़का अमेरिका, भेजा सीक्रेट मैसेज | Nation One

वहीं पुतिन ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि रूस ने इससे पहले कई मीडिया संस्थानों पर फर्जी न्यूज फैलाने का आरोप लगाकर उन्हें बैन कर दिया है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट रूस में अपने कंपनी उत्पादों की सभी नई बिक्री को निलंबित करेगा। इससे पहले एपल अपने सभी उत्पादों को रूस में बैन कर चुका है।