Russia Ukraine War Updates: यूक्रेन के ब्रोवरी में रूसी सैनिकों की एयर स्ट्राइक, आग की लपटो मे गोदाम, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Ukraine- Russia War updates

Russia Ukraine War Updates: रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है। बता दें कि रूसी सेना अब कीव को घेरने की तैयारी कर रही है। ओडेसा में सुबह से गोलीबारी भी जारी है और कीव में भी रूसी सैनिकों ने बमबारी की।

बता दें कि यूक्रेन के Lutsk में रूसी सेना ने गोलीबारी की औऱ एक खाद्य भंडारण गोदाम में आग लग गई। जिसमें 4 सैनिकों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

वहीं रूस पर अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों की नजर है। अमेरिका ने रूस की घेराबंदी करने के लिए 12 हजार फौजियों को भेजा और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम NATO के हर क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे और साथ ही उन्होंने यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने पर भी जोर दिया है।

इसे भी पढ़े – UP Election Result: दिल्ली में कल PM मोदी और BJP अध्यक्ष से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ, इस दिन हो सकती है शपथग्रहण | Nation One

Russia Ukraine War Updates: अमेरिका ने लगाई रूस पर पाबंदियों

वहीं अमेरिका लगातार रूस पर पाबंदियों बढ़ाता जा रहा है। हालंकि अब अमेरिका ट्रेजरी ने रूस के संभ्रांत लोगों पर प्रतिबंध लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के परिवार के 3 लोगों पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका ने पैकेज वीटीबी बैंक बोर्ड के दस, ड्यूमा के बारह सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।