Russia-Ukraine War : यूक्रेन और रूस के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच टेक्नोलॉजी कंपनियां भी इसमें हस्तक्षेप करते हुए सामने आ रही हैं।
दिग्गज टेक कंपनी अल्फाबेट इंक के गूगल ने कुछ टूल्स को अस्थाई तौर पर यूक्रेन में बंद कर दिया है।
अल्फाबेट इंक के गूगल ने रविवार को पुष्टि की कि उसने यूक्रेन में कुछ गूगल मैप्स टूल्स को अस्थायी रूप से डिसेबल कर दिया है।
इस गूगल मैप टूल्स के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक की स्थिति को लेकर लाइव जानकारी और सूचना मिलती है।
टेक कंपनी का कहना है कि यूक्रेन में स्थिति खराब है और सुरक्षा के लिहाज से गूगल मैप लाइव ट्रैफिक डेटा सर्विस को बंद कर दिया है।
Russia-Ukraine War : यूक्रेन में अस्थाई तौर पर गूगल मैप लाइव सेवा बंद
गूगल मैप लाइव ट्रैफिक डेटा के जरिए इस बात की जानकारी मिलती है कि कहां किस तरह की व्यस्तता है और ट्रैफिक की स्थिति क्या है।
कंपनी ने कहा कि उसने क्षेत्रीय अधिकारियों सहित दूसरे सोर्स से बातचीत करने और परामर्श करने के बाद देश में इस गूगल फीचर को बंद करने का फैसला लिया है।
कंपनी ने ग्लोबली यूक्रेन के लिए फिलहाल इस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद किया है। कंपनी का मानना है कि ये स्थानीय समुदायों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए गए हैं।
यूक्रेन पर रूसी सेना की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं, जिसमें अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी है।
Russia-Ukraine War : YouTube ने भी रूसी चैनल पर लगाई थी रोक
इससे पहले YouTube ने भी यूक्रेन में हमले को लेकर रूस के खिलाफ कार्रवाई की थी। शनिवार को गूगल ने रूस के स्वामित्व वाले आरटी और दूसरे चैनलों को यूट्यूब पर उनके वीडियो व्यू और उस पर आने वाले विज्ञापन से होने वाली कमाई से रोक दिया था।
बता दें कि कुछ इसी तरह का फैसला मेटा ने भी अपने फेसबुक प्लेटफॉर्म के लिए लिया है। फेसबुक ने रूस के किसी भी मीडिया हाउस के फेसबुक को इस्तेमाल करते हुए कमाई करने पर रोक लगा दी है।
बता दें कि रूस सैनिकों की ओर से किए जा रहे हमले में यूक्रेन में कई लोग हताहत हुए हैं। रूस की सेना लगातार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है।
यह भी पढ़ें : Big News : Photo Gallery : अवनीत कौर ने दिखाया ऐसा अंदाज, Bold Photos से बढ़ गया इंटरनेट का पारा | Nation One