
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आए मजदूर, 7 की मौत, कई के दबने की आशंका
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा के पास आल वेदर रोड के कटिंग के दौरान भूस्खलन हो गया। मलबे के नीचे दबने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों के दबने की आशंका है। जबकि तीन अन्य लोग घायल है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ ही बचाव दल मौके पर। मलबे में दबे श्रमिकों की सही संख्या का अभी तक नहीं चल पाया है।
घटनास्थल रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर दूर हैं। हादसे में 16 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।