RPN सिंह भाजपा में हुए शामिल, बोले- ‘यह नई शुरुआत है’| Nation One
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनजीत प्रताप नारायण सिंह यानी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। आर पी एन सिंह को बीते दिन ही कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक बनाया गया था। हालांकि उसके एक दिन बाद ही उनका इस्तीफा सामने आया। इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा में शामिल होने पर आरपीएन सिंह संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा, 32 सालों तक मैं जिस पार्टी में रहा, उसमें अब पहले जैसी बात नहीं रही। बहुत साल से लोग मुझसे कहते थे, कि मुझे भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए, लेकिन आज यही कह सकता हूं, देर आए, दुरुस्त आए। यूपी हिंदुस्तान का दिल है, यूपी में प्रगति होगी तो देश में प्रगति होगी।
आरपीएन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को भेजे पत्र में आरपीएन सिंह ने लिखा कि वे कांग्रेस की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।
वहीं आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर समेत यूपी भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।
बता दें कि आरपीएन सिंह यूपी की राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं। ऐसे में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आरपीएन सिंह का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश से से तीन बार कांग्रेस के विधायक एवं एक बार सांसद रह चुके हैं।