रुड़की: केरल की महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव…

रुड़की: केरल की महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव...

रुड़की: उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है,जहां केरल की एक विधवा महिला को रूड़की में चार दिन तक बंधक बनाकर एक अधिवक्ता के मुंशी ने दुष्कर्म किया। और फिर बाद में उसे धर्म परिवर्तन करने को कहा। किसी तरह चंगुल से मुक्त होकर पुलिस के पास पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुंशी…

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अधिवक्ता समेत तीन महिलाओं के खिलाफ भी धमकी देने व फैसले का दबाव बनाने पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। वही पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

चार दिन पूर्व महिला रुड़की पहुंची…

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व केरल के त्रिशूर जिले की महिला की मंगलौर निवासी फिरोज से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिरोज ने महिला को शादी का झांसा देकर रुड़की बुलाया। चार दिन पूर्व महिला रुड़की पहुंची तो युवक ने उसे एक परिचित के होटल में ठहराया। आरोप है कि महिला ने शादी करने की बात कही तो उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया गया।

पुलिस ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती…

वही पुलिस ने अब फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, रविवार को पीड़िता केरल की महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी जांच कराई। जहां पता चला कि महिला के दिल में तीन छेद हैं। महिला के बयान दर्ज कर उसे केरला वापिस भेजा जाएगा।