विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए रोहित शेट्टी, पढ़े पूरी खबर | Nation One

कानपुर कांड के गेंगस्टर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर मे मौत हो गई है। वहीं विकास दुबे को कल उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। बता दे कि, विकास ने भागने का प्रयास किया था, पर पुलिस मुदभेड़ मे विकास की मौत हो गई।

इस घटना के बाद अचानक सोशल मिडिया पर रोहित शेट्टी की चर्चा शुरु हो गई है। दरअसल, रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्मों मे पुलिस और गुंडों के बीच एक्शन सीन दिखाते है वहीं उनकी फिल्मों मे एनकाउंटर भी होते है। ऐसे मे फैंस विकास दुबे के एनकाउंटर को रोहित की फिल्मों के साथ जोड़कर देख रहे है।

https://twitter.com/mohitttrawat/status/1281455808811679745

एक यूजर ने ट्विटर मे लिखा कि, रोहित शेट्टी को फिल्म बनाने से पहले यूपी पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए की किस तरह कार उलटी करते है और चोर को भगाते है।

एक ने तो यह तक लिख ड़ाला की रोहित शेट्टी डिसाइड करेगें की कार उडानी है या गिरानी है।वही एक यूजर ने मजाकिया अंदाज मे कहा कि- अब रोहित शेट्टी कह रहें होंगे की यह तो मेरी वाली स्क्रिप्ट है।

बता दे कि, रोहित की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी है, जिसमें उन्होनें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ काम किया है।  

 

नेशन वन से दीक्षा नेगी की रिपोर्ट