ऋषिकेश: ऋषिकेश में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बेकाबू कार ने शुक्रवार देर रात तीन राहगीरों को रौंद दिया। वही इस हादसे में एक 66 साल के बुजर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही सभी घायलों को उपचार के लिए AIIMS ऋषिकेश भर्ती किया गया है। जहां उन सभी का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वही बताया जा रहा है कि चालक नशे में धूत होने के कारण नियंत्रण खो बैठा था। जिसके बाद उसने एक बड़ी घटना को एंजाम दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया की बीती रात एक बोलेरो ने आईडीपीएल के पास तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग शांति प्रसाद कपरवान की मौत हो गई और दो दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।