
रिखणीखाल पुलिस द्वारा घायल महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित पेड़ से निकाला
कल दिनांक 03.03.2020 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना रिखणीखाल को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम वलशा मल्ला में 2 महिलाएं घास के लिए जंगल गयी थी। जहॉ पर उन्हें घास काटते समय बाघ मिला। बाघ के देखकर दोनों महिलाएं पेड़ पर चढ़ गयी, जिसमें एक महिला पेड़ पर ज्यादा ऊपर चढ़ गई और बिजली का तार महिला के सिर से लगने से वही घायल हो गयी।
प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष रिखणीखाल मय पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायल महिला को राहत व बचाव कार्य शुरु किया गया। घायल महिला लक्ष्मी देवी (उम्र- 54 वर्ष) को 01 घण्टे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद सकुशल निकालकर आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जिस पर महिला के परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त कर उत्तराखण्ड़ पुलिस का धन्यवाद किया गया। महिला के उक्त थानाध्यक्ष रिखणीखाल प्रमोद शाह, कानि0 रघुवीर सिंह, कानि0 ललित, कानि0 चालक मुकेश और म0 कानि0 डोली रहे।