देहरादून : प्रदेश पुलिस मुखिया द्वारा द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन के अंतर्गत आने वाले कार्यों में सुधार करने को प्रयासरत है जहां आज उनके द्वारा वर्ष 2017 से ही प्रदेश भर में अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करने व अवैध रूप से गौवंशों का वध करने वालों के खिलाफ बनाई गई गौवंश संरक्षण स्क्वाड के कार्यों पर आज मुख्यालय सहित परिक्षेत्र स्तर अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
पुलिस महानिदेशक द्वारा कॉन्फ़्रेंसिंग में मौजूद अधिकारियों से गौरक्षा संरक्षण स्क्वाड के विभिन्न जनपदों में किये जा रहे कार्यों के बारे में जहां विस्तृत जानकारी ली वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों को इनके कार्यों के विषय मे दिशा निर्देश दिए है।
उन्होंने दोनों परिक्षेत्रों में गौवंश संरक्षण स्क्वाड में गठित टीमों को प्रत्येक जनपद के और सक्रिय रूप से कार्य करते हुए वैध एवं अवैध वध-स्थानों की सूची तैयार कर अवैध संचालित हो रहे वध-स्थानों एवं अवैध गौवंश परिवहन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिए है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्क्वाड में अनुभवी, समझदार एवं दक्ष कर्मियों को नियुक्त किये जाने को निर्देशित किया है। उन्होंने इस दौरान गढ़वाल व कुमाऊं परिक्षेत्र दोनो वरिष्ठ अधिकारियों को स्क्वाड के कार्यों की मसिख अवधि में समीक्षा करने के आदेश दिए है।
इस दौरान कॉन्फ़्रेंसिंग में ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र, नीरू गर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था मौजूद रहे।