रामपुर: बीजेपी की रामपुर प्रत्याशी जयाप्रदा आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा भरेंगी। वही नामांकन करने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित रामलीली मैदान में एकत्र होंगे। यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। कार्यकर्ता को संबोधित करने के बाद प्रत्याशी जयाप्रदा नामांकन दाखिल करने जाएंगी। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की ज्वालानगर में बैठक हुई।
यह भी पढ़ें: आज उत्तराखंड में गरजेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित
जिसमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष भटनागर ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के नामांकन में शामिल होने की अपील की। इस दौरान पंकज लोधी, लक्ष्मी सैनी, अमित सागर, पवन सागर, शंकर लाल, संजय चंद्रा, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।