![JNU और जामिया आंदोलन पर बोले रामदेव, जिन्ना की आजादी वाले नारे लगाना गद्दारी](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2020/01/27_01_2019-baba-ramdev-yogguru_18893349.jpg)
JNU और जामिया आंदोलन पर बोले रामदेव, जिन्ना की आजादी वाले नारे लगाना गद्दारी
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया में पिछले 40 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे आन्दोलन को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों का काम प्रतिभा निखारना है। उन्होनें कहा कि आन्दोलन करना राजनीतिक दलों का काम है। और हिंसा, अराजकता फैलाना और आन्दोलन करना छात्रों का काम नहीं है।
बाबा रामदेव ने कहा कि हर समय आजादी के नारे लगाना ठिक नहीं है। महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह के ‘आजादी’ के नारे तो ठिक है लेकिन जिन्ना की ‘आजादी’ के नारे देश के साथ धोखा है एवं गद्दारी के समान है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि विपक्ष को विरोध करना चाहिए, लेकिन उन्हें थोड़ा संयम भी बरतना चाहिए। साथ ही देशहित का भी ख्याल रखना होगा।
बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बार बार कहा है कि यह कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि पड़ोसी देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर देश में आये अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। देश के मुसलमानों का उतना ही अधिकार है जितना अन्य लोगों का।
उन्होंने कहा, देश में कुछ राजनीतिक दल, मजहबी लोग तथा विदेशी ताकतें देश में घृणा और विद्वेष पैदा करना चाहती है, जो कि खतरनाक है। इससे दुनिया में देश की बदनामी हो रही है।