Ram Mandir : महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानें एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या भी बढ़ जाएगी। हवाई अड्डे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही एयरलाइंस की ओर से और अधिक उड़ानें शुरू की जा रही हैं।
Ram Mandir : दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान
“180 यात्री दिल्ली से आ रहे हैं और इतने ही यात्री दिल्ली जा रहे हैं। यह दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान है। इसके बाद, दिल्ली के लिए दो गैर-निर्धारित उड़ानें हैं।
इंडिगो की ओर से केवल एक वाणिज्यिक उड़ान है। अगले सप्ताह नियमित उड़ानें शुरू हो जाएगी। आज के बाद, 10 जनवरी को और उड़ानें होंगी। यह जानकारी हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम), विनोद कुमार ने दी।
Ram Mandir : 11: 55 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुई पहली फ्लाइट
दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट शनिवार को करीब 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुई। ये 1 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंची। दिल्ली से अयोध्या पहुंचने में एक घंटा 20 मिनट लगा।
इसके बाद 10 जनवरी से रोजाना फ्लाइट संख्या 6E 2128 दिल्ली से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी। ये अयोध्या दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वहीं, फ्लाइट संख्या 6E 2129 दोपहर 1.45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी।
Ram Mandir : हाल ही में शुरू हुआ है एयरपोर्ट
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले ही में अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। इस एयरपोर्ट के चरण-1 को 1450 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। गौरतलब है कि राम मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 में रखी थी।
मंदिर के निर्माण में करीब साढ़े तीन साल लग गए। गर्भगृह में स्थापित भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल से छह करोड़ वर्ष पुरानी दो शालिग्राम चट्टानों को अयोध्या भेजा गया था। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 1200 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
Also Read : NEWS : स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पढ़ें | Nation One