
लखनऊ से रोड़ शो कर रहे हैं राजनाथ सिंह, कुछ ही देर में करेंगे नामांकन
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री आज लखनऊ दौरे पर हैं। वह आज लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह आज पूरे शहर में रोड शो कर रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए हैं। रोड शो के पहले गृहमंत्री ने लखनऊ के हनुमान सेतु स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें: गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ से भरेंगे लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन
भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से हजरतगंज में भीषण जाम लग गया है। राजनाथ सिंह के अलावा मोहनलालगंज से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर भी नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि राजनाथ सिंह का रोड शो भाजपा दफ्तर, हजरतगंज चौराहा, डीएम आवास होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा।