Rajasthan: महाराष्ट्र से उठा लाउडस्पीकर विवाद खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। बता दें कि य़ह विवाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर पहुंच गया है।
दरअसल ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलो का इस्तमाल किया।
Rajasthan: विवाद की वजह से इंटरनेट सेवाएं बंद
जोधपुर में ईद से एक रात पहले सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। झंडे को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हाथापाई हुई और फिर पत्थरबजी शुरू हो गयी।
इसमें एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी और 4 पत्रकार घायल हो गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि यहां इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करना पड़ा।
इसे भी पढ़े – Dehradun: लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे मिलावटखोरों पर FDA का छापा, सिंथेटिक पनीर हुआ जप्त । Nation One
जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे से सभी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर लगे लाउडस्पीकर और धार्मिक झंडे को हटाने को लेकर रात 11.30 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
इसे भी पढ़े – Dehradun: 2200 पेड़ काटने के विरोध में सहस्त्रधारा रोड़ पर धरना प्रर्दशन, वक्ताओं ने की ये अपील | Nation One
जिसके तहत दोनों पक्षों के बीच हुई बहस पथराव में बदल गई। मामले को काबू में करने के लिए जोधपुर पुलिस ने भारी जवानों को तैनात किया।