रायपुर: उप राष्ट्रपति नायडू रायपुर पहुंचे, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। यहां प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।

नायडू के आगमन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे और 27 दिसंबर को सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से उड़ीसा के बालगींर के लिए रवाना होंगे.

जहां वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर सवा एक बजे वापस लौटेंगे।