
रायपुर: प्रदेश को आज मिलेगी इतने करोड़ रुपए की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात…
रायपुर: सीएम रमन के द्वारा घोषित अटल दृष्टि पत्र और नवा छत्तीसगढ़ 2025 के संकल्पों को साकार करने के लिए आज प्रदेशवासियों को दो बड़ी महत्वपूर्ण रेल मार्ग परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। दोनों परियोजनाओं से प्रदेश में लगभग 362 किलोमीटर के नये रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। इन दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत छह हजार 234 करोड़ रूपए की है।
सीएम रमन सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल जिला मुख्यालय कवर्धा में दोपहर १2 बजे आयोजित समारोह में कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़ के लगभग 295 किलोमीटर रेलमार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग पांच हजार 950 करोड़ 54 लाख रूपए है।
यह भी पढ़े: उत्तरकाशी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टैंपो ट्रेवलर,9 की मौत,5 घायल…
इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपरान्ह तीन बजे धमतरी में केन्द्री-धमतरी और अभनपुर-राजिम कुल 67 किलोमीटर नेरोगेज रेल लाईन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने के लिए लगभग 544 करोड़ रूपए की रेल परियोजना का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
दोनों कार्यक्रमों में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक आदि का भी वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कटघोरा से मुंगेली और कवर्धा होते हुए डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किलोमीटर की रेल परियोजना का निर्माण लगभग 53 महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़े: केदारनाथ में बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजवीन हुआ अस्त-व्यस्त…
इस रेलमार्ग पर 25 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इस रेलमार्ग पर प्रदेश के पांच जिलों – कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा और राजनांदगांव के लोगों को यात्री ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा। यात्रियों के लिए इस मार्ग पर 25 रेल्वे स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा। कटघोरा, रतनपुर, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ में भी रेल्वे स्टेशन बनाए जाएंगे।