देहरादून: उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। मौैसम के करवट बदलने से जहां कुछ दिन लोगों को बारिश और ठंड से राहत मिली थी तो वही इसी के साथ अब एक बार फिर से छोटी होली पर मौसम ने करवट बदल ली है। छोेटी होली पर उत्तराखंड में मौसम मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। छोटी होली की सुबह देहरादून में बारिश की बौछारें हुई है। जिससे मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जहां एक ओर देहरादून में बुधवार के दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के नाम फाइनल, जानिए किसे मिला टिकट
आज तड़के देहरादून व आसपास के इलाकों, नई टिहरी और यमुनोत्री के निचले इलाकों में बारिश हुई। इस बीच बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहा। वहीं यमुनोत्रीधाम के आसपास हिमपात शुरू हो गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, मैदानी स्थानों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि होली तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को भी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।