उत्तराखंड में मंद पड़ी बारिश की बौछार,अक्टूबर के प्रथम सप्ताह लेगा मानसून विदा…

उत्तराखंड में मंद पड़ी बारिश की बौछार,अक्टूबर के प्रथम सप्ताह लेगा मानसून विदा...

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मानसून ने अपनी रफ्तार धीमी कर दी है। जिससे लोगों को अब बारिश से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसू की विदाई हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक, 28 सितंबर से राजस्थान से मानसून विदा होगा। इसके बाद उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल एवं उत्तराखंड से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून विदा होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े: अब उत्तराखंड की इस चोटी को जाना जाएगा अटल जी के नाम से..

देश में हर वर्ष मानसून एक जून से 30 सितंबर के बीच सक्रिय रहता है। मानसून सीजन के करीब चार माह में बारिश का दौर किसी राज्य में औसत से अधिक तो कहीं मध्यम रिकॉर्ड किया जाता है। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है, अब इसके सक्रिय होने की संभावना कम है। अक्टूबर प्रथम सप्ताह के अंत तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।