उत्तराखंडः नौ को फिर बारिश का पूर्वानुमान

देहरादून।


तेज बारिश ने देहरादून सहित आसपास के इलाकों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज हवाओं ने कई इलाकों में पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया। इससे बिजली-पानी की आपूर्ति और यातायात पर असर पड़ा। बारिश और ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद भी चारधाम यात्रा में फिलहाल किसी तरह की बाधा नहीं आई है। गुरुवार को मौसम खुलने और 9 जून को अच्छी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग जता रहा है।

कुछ दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल दूनवासियों को मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कुछ राहत मिली। बीती शाम तेज अंधड़ चलने से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से रात कुछ क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक नहीं भरे, जिस कारण सुबह के वक्त पानी की आपूर्ति भी चरमरा गई।

गुरुवार सुबह भी शहरभर में अच्छी खासी बारिश हुई। बारिश की वजह से लोगों ने गर्मी से काफी राहत पाई है, मगर जगह-जगह खुदी सड़कों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का सिलसिला पूरे प्रदेश में चल रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही रुड़की और हरिद्वार समेत कई जगह बारिश हो रही है। मसूरी में भी मध्य रात्रि बाद कई घंटे जमकर बारिश हुई। हरिद्वार और कुमाऊं में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना है। इस बीच, कल से राज्य में मौसम खुलने के आसार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश जारी रहेगी, लेकिन गुरुवार से अगले दो दिन मौसम आमतौर पर साफ रहेगा, खासकर देहरादून समेत मैदानी शहरों में। 9 जून को फिर दून समेत राज्य भर में अच्छी बारिश होगी। उसके बाद 10 जून से अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा।

2 thoughts on “उत्तराखंडः नौ को फिर बारिश का पूर्वानुमान

  1. Качественное программное обеспечение необходимо при выполнении ежедневной работы. С той целью, чтобы техника обрадовала долгим сроком службы, следует выбрать программное обеспечение высокого уровня. Оно выполняет различные функции и может представлять собой совокупность файлов, базу данных, документы. https://softportal.com.ua/ – на сайте вы найдете огромное количество новинок софта, которые обязательно пригодятся вам для решения определенных задач. Здесь имеются содержательные обзоры, составленные экспертами в данной области.

  2. На сайте https://press-forma.by/ закажите бесплатный расчет на производство пресс-форм, а также различных пластиковых конструкций. Весь заказ будет выполнен точно в обозначенные сроки. Специалисты предприятия работают исключительно на результат, чтобы ваш бизнес только процветал и становился рентабельным. Предприятие находится на рынке более 10 лет, за которые заполучило огромное количество положительных отзывов. В арсенале около 30 единиц техники, чтобы создать для вас продукцию эталонного качества.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *