पीएम पर बरसे राहुल,कहा- पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर अब क्यों नहीं बोलते….

पीएम पर बरसे राहुल,कहा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर अब क्यों नहीं बोलते....

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद रखा। कांग्रेस ने दावा किया कि इसमें कुल 21 दल शामिल हुए। राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला गया। इसमें 16 दलों के नेता शामिल हुए। रामलीला मैदान पर राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 80 रुपए से ज्यादा है। मोदीजी पहले कहते थे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। अब कुछ नहीं बोलते।

राहुल गांधी ने कहा कि आज किसानों और मजदूरों को रास्ता नहीं दिख रहा। हिन्दुस्तान में रास्ता सिर्फ 15-20 पूंजीपतियों को दिख रहा है। यह आपकी जेब से छीना गया है। जीएसटी ने छोटे और मझोले व्यापारियों को खत्म कर दिया। देश का कालाधन सफेद हो गया। उन्होंने कहा कि जो दुख देश की जनता के दिल में है वह हमारे दिल में है। लेकिन बीजेपी और नरेंद्र मोदी के दिल में नहीं है। आज इस जगह पूरे विपक्षी दल एकसाथ बैठे हैं। हम मिलकर भाजपा को हराने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

कहीं ट्रेनें रोकीं, कहीं तोड़फोड़ : बंद का बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में असर देखा गया। बिहार में ट्रेनें रोकी गईं, वाहनों में तोड़फोड़ की गई। ओडिशा के संबलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकीं। मध्यप्रदेश के उज्जैन में पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की गई।