Tuesday October 3, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Punjab
  3. Punjab : लुधियाना में जहरीली गैस लीक, सुबह-सुबह बिछा दीं 11 लाशें, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
 Punjab : लुधियाना में जहरीली गैस लीक, सुबह-सुबह बिछा दीं 11 लाशें, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
Punjab

Punjab : लुधियाना में जहरीली गैस लीक, सुबह-सुबह बिछा दीं 11 लाशें, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

April 30, 2023 362

Punjab : पंजाब के लुधियाना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग बेहोश हो गए हैं। गैस लीक के हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

इसके बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। साथ ही, इस दौरान दमकल विभाग को भी मौके पर बुला लिया गया। बेहोश लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्रशासन ने आसपास का तीन सौ मीटर के इलाके को खाली करवा दिया है। यह गैस लीक का हादसा ग्यासपुर सुआ रोड पर सितारा सिनेमा के नजदीक सुबह करीब आठ बजे के आसापस हुआ है।

पुलिस व प्रशासन जांच में जुट गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है या सीवरेज से इसके कारणों की जांच की जा रही है।

Punjab : जहरीली गैस लीक की जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैक्टरी काफी समय से बंद पड़ी हुई थी। फैक्टरी मालिक के बारे में भी पुलिस पता लगाने की की कोशिश कर रही है।

इस फैक्ट्री के नजदीक रह रहे लोग भी इस जहरीली गैस की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि यह एक गैस लीक का मामला है।

एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है। साथ ही, उन्होंने बताया कि इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं।

Punjab : सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में हुई गैस लीक की इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संज्ञान लिया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस लीक की घटना दुखदायी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। सभी लोगों की हरसंभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।

Punjab : लुधियाना की उपायुक्त ने हादसे पर क्या बताया

लुधियाना के उपायुक्त सुरभि मलिक ने बताया कि अब तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया भी हो सकती है।

इस सब की जांच पड़ताल की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम नमूने ले रही है और उसे लैब भेजने की तैयारी कर रही है।

Also Read : Punjab : मुख़्तार अंसारी को बचाने में कांग्रेस सरकार ने खर्च किए 55 लाख, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Punjab

Punjab : गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने पर

by nationone_author May 15, 2023

Punjab : पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर

Punjab

Punjab : मुख़्तार अंसारी को बचाने में कांग्रेस

by nationone_author April 21, 2023

Punjab : पूर्व सांसद और माफिया मुख्तार अंसारी का मामला पंजाब के जालंधर उपचुनाव में मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री

Punjab

Punjab : भेष बदल नेपाल से पाकिस्तान भागने

by nationone_author March 21, 2023

Punjab : वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को अब तक पंजाब पुलिस पकड़ नहीं

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy