वेब स्टोरी

Uttarakhand : कैबिनेट में पेश होगा महिला निती का प्रस्ताव, राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं को सौगात | Nation One
Uttarakhand : राज्य स्थापना दिवस पर राज्य सरकार महिलाओ को महिला निती -2024 की सौगात देने की तैयारी कर रही है। बुधवार को महिला एंव बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने महिला सशक्त्तीकरण और बाल विकास के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान मंत्री रेखा ने महिला निती ड्राफ्ट की समीक्षा की और कुछ महत्वपूर्ण बाते शामिल करने के निर्देश भी दिए साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को महिला निती में सभी पहलुओं को जल्द शामिल कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि महिला निति का प्रस्ताव 9 नवंबर से पहले कैबिनेट में पेश किया जा सके और प्रस्ताव पर मुहर लग सके। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद राज्य स्थापना दिवस महिलाओ को समर्पित किया सकेगा।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्य महिला नीति 2024 की समीक्षा कर कहा कि नौ नवंबर से पहले कैबिनेट के सामने प्रस्ताव पेश हो सकता है। Also Read : UP News : 18 जिलों के किसानों को मिलेगा 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed