वेब स्टोरी

NEWS : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी, पढ़ें | Nation One

NEWS : मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस के लॉकअप में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

यह घटना क्राइम ब्रांच लॉकअप में हुई, जहां आरोपी थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। एक पुलिसकर्मी ने थापन को अपने कमरे के अंदर चादर के सहारे लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसने तुरंत शोर मचाया। अचेत हालत में उसे पास के सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

NEWS : घटना के बाद पुलिस में हड़कंप

इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। बता दें कि 32 वर्षीय थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। उस पर सोनू बिश्नोई के साथ 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह-सुबह हुई गोलीबारी के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने का आरोप था।

बता दें कि 14 मार्च को अभिनेता सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर पर बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ था। फायरिंग के फौरन बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात से पकड़ा था। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार सूरत में तापी नदी से बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में थापन समेत दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार किया था।

Also Read : NEWS : कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने BJP को दिया 52.5 करोड़ का चंदा, विपक्ष हमलावार | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed