वेब स्टोरी

7 नवंबर से शुरू होगी दिल्ली –पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान की उड़ान
दिल्ली-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू करने की लंबे समय से चल रही कवायद अब रंग लायेगी। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए सात नवंबर से 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके अलावा गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद सात नवंबर से नियमित उड़ान शुरू होगी। एलायंस एयर के माध्यम से 42 सीटर विमान सेवा संचालित की जाएगी, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सड़क मार्ग से दिल्ली-पिथौरागढ़ का 16 घंटे का सफर कुछ ही घंटे में तय किया जाएगा। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सहस्त्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के लिए भी सात नवंबर से हेली सेवा शुरू की जाएगी। दोनों स्थानों के लिए हेली सेवा की बुकिंग 13 नवंबर से शुरू होगी। https://youtube.com/shorts/S2VGpWery2M?si=REYpAbMI90_fYqNo

You Might Also Like

Facebook Feed