राहुल की नागरिकता पर बोली प्रियंका, क्या बकवास है ये? सब जानते हैं कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं

राहुल की नागरिकता पर बोली प्रियंका, क्या बकवास है ये? सब जानते हैं कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं

दिल्ली: लोकसभा चुनाव की सर्गमियों के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर गृह मंत्री ने सवाल उठाए हैं। जिस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी है। लोगों ने देखा कि वह यहीं पैदा हुए और बड़े हुए। ये सब बकवास है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती थीं और भाजपा बुलेट खिलाती है: योगी आदित्यनाथ

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर हैं और राहुल के समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रही हैं।