
प्रियंका गांधी आज हमीरपुर के राठ में करेंगी जनसभा को संबोधित, प्रत्याशी के पक्ष में मांगेंगी वोट
हमीरपुर: लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों का मतदान समाप्त हो गया है वही चार चरणों का मतदान अभी भी बाकी है। जिसके लिए सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए चुनावी प्रचार में पूरी तरह से डटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज वोटरों को लुभाने के लिए हमीरपुर राठ में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह हमरीपुर राठ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी की टीम ने मंगलवार से ही डेरा डाल लिया है।
यह भी पढ़ें: पत्नी अपूर्वा ने ही की थी रोहित तिवारी की हत्या, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार
कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान ने बताया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार की शाम दो बजे हेलीकॉप्टर से बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में उतरेंगी। जहां स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। एसपीजी टीम ने कस्बे में डेरा डाल दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कानपुर में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।