वाराणसी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी को कड़ी टक्टर देने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका गांधी अंतत: मोदी लहर से डर गई। चुनावी माहौल के बीच प्रियंका गांधी ने अपना फैसला बदल लिया है। वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अजय राज को मोदी के खिलाफ चुनावी रण में उतारा है। वहीं पहले खबर आ रही थी कांग्रेस की इस सीट से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती है, लेकिन अब उन्होने अपना फैसला बदल दिया है। इसी बीच कांग्रेस ने अजय राज को बतौर उमीदवार चुनावी रण में उतारा है।
यह भी पढ़ें: दरभंगा में बोलो पीएम मोदी, जिनको भारत माता की जय और वंदे मातरम से दिक्कत है उनकी जमानत जब्त हो
दरअसल, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मानना था कि जब से प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है, तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और यदि वाराणसी से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर इसका असर पड़ेगा। लेकिन जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह वाराणसी से चुनाव लड़के के लिए तैयार है तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो मैं तैयार हूं। लेकिन अब उन्होने अपने फैसलो को बदल दिया है।