प्रियंका चोपड़ा ने तलाक पर दिया करारा जवाब, निक की तस्वीर पर कमेंट कर कहीं ये बात | Nation One

प्रियंका चोपड़ा कल से ही अपने तलाक की वजह से जमकर चर्चा में छाई हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस नेअपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने पति के सरनेम को हटा दिया।

उन्होंने ‘जोनास’ सरनेम के साथ ‘चोपड़ा’ भी हटा दिया। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनास से तलाक ले रही हैं।

लोगों को लगने लगा कि प्रियंका और निक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने एक झटके में ही इन बातों पर विराम लगा दिया है।

दरअसल निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है जिसपर प्रियंका चोपड़ा ने अपने कमेंट में लिखा,”गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।” इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाई है।

बता दें कि इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म मैट्रिक्स के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसे निक के भाई डेनिल जोनास ने प्रमोट किया है।

इससे पहले, मां मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक पर रिएक्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी में चल रही परेशानी की अफवाहों के बारे में बात की और कहा कि, “यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।”

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी। पहले दोनों की शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।