
बर्फीली वादियों में प्रियंका और निक मना रहे हैं अपना हनीमून, तस्वीरें हुई वायरल
मुबंई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। शादी और रिसेप्शन में जमकर पार्टी करने के बाद ये दोनों हनीमून पर निकले थे। अब स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में खूबसूरत वादियों के बीच प्रियंका और निक और भी ज्यादा प्यारे दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ ने जीता फैंस का दिल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रूपए
ये खूबसूरत तस्वीरें देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि ये दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताकर कितने खुश हैं। मानों काफी दिन से दोनों को इसी हॉलिडे का इंतजार था। वैसे इस शानदार हॉलिडे से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल वालों के साथ क्रिसमस पार्टी का जश्न मनाया था। कुल मिलाकर शादी के बाद अभी तक वह सेलिब्रेशन मोड से बाहर नहीं निकली हैं।