कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, लॉकडाउन पर अहम ऐलान संभव | Nation One

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में कोरोनावायरस के मामले 9000 के पार हो चुके हैं।

ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए किया गया है।

वही यह लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो रहा है। ऐसे में कई राज्य लॉक डाउन को बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। वहीं खबर है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार के दिन सुबह 10:00 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं।

बताते दें कि 21 दिन का लॉकडाउन का कल अंतिम दिन है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री शायद लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकते हैं।

जानकारी यह भी मिल रही है कि इस बार लॉकडाउन में कुछ ढील भी दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।