Presidential Election : राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीवार को लेकर दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार के नाम पर एनडीए ने मुहर लगा दी है। पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है।
एनडीए की उम्मीदवार बनीं द्रौपदी मुर्मू मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए। पीसी के दौरान नड्डा ने कहा कि देश पहली बार आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति देने की तैयारी की है।
Presidential Election : यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद का संयुक्त उम्मीदवार
इस समय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद हैं।
विपक्ष के संयुक्त उम्मीवार हैं यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के कुछ घंटों बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति पद का संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।
Presidential Election : कोई गंभीर प्रयास नहीं
औपचारिक घोषणा कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने की। कांग्रेस नेता ने कहा कि यशवंत सिन्हा भारत के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए विशिष्ट रूप से योग्य हैं। यह फैसला विपक्षी नेताओं ने पार्लियामेंट एनेक्सी में हुई बैठक के बाद लिया।
इस संयुक्त बयान में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने कहा कि मोदी सरकार ने आम सहमति बनाने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया।
साथ ही अन्य विपक्षी दलों से यशवंत सिन्हा को वोट देने की भी अपील की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और रिजल्ट 21 जुलाई को घोषित किया जाएगा।