भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने नामांकन लिया वापस , BJP को मिली बड़ी राहत

भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने नामांकन लिया वापस , BJP को मिली बड़ी राहत

भोपाल: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन ये बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर हैं। एक ही नाम होने से बीजेपी को इस बात की आशंका थी कि मतदाता कहीं किसी गलतफहमी में आकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बजाय प्रज्ञा ठाकुर के नाम के आगे वाला बटन ना दबा दें।

यह भी पढ़ें: चौथे चरण का प्रचार थमा, यूपी की 13 सीटों के लिए 152 उम्मीदवार मैदान में

इसी आशंका को देखते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने घर बुलाया। प्रज्ञा ठाकुर ने घर पहुंचकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से बात की। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनसे चुनाव ना लड़ने की अपील की, जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें भगवा शॉल भेंट करके उनका सम्मान भी किया। प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव ना लड़ने के ऐलान के बाद अब बीजेपी और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहत की सांस ली है।