अमेठी के बाद अब रायबरेली में शुरू हुआ पोस्टर वार, लिखा- प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट

अमेठी के बाद अब रायबरेली में शुरू हुआ पोस्टर वार, लिखा- प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट

रायबरेली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब चुनावी प्रचार-प्रसार में पूरी तरह से जुट गई है। इसी कड़ी में वह आज रायबरेली दौरे पर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली आगमन के साथ ही पोस्टर वार शूरू हो गया है। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से लेकर पूरे शहर में सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा गया है, ‘रायबरेली मा जब-जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दीन रहै वोट, लेकिन प्रियंका, सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन, रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई।’

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को जवाब देने आज उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित

गौर हो कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने यूपी की कमान पकड़ी हुई है। इस दौरान वह पूरी तरह से चुनावी अखाड़े में उतर गई है। प्रियंका गांधी कल अमेठी दौरे पर थी जिसके बाद आज उनका रायबरेली का दौरा है। जहां भुएमऊ गेस्ट हाउस में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें बूथ जीतने के टिप्स देंगी। वह दोपहर 12 बजे से विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। सदर, ऊँचाहार, सरेनी, हरचंदपुर के बाद बछरांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगी।