Politics : राहुल गांधी ने सरेआम झटका कार्यकर्ता का हाथ, बीजेपी ने कसा तंज | Nation One
Politics : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9वें प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। जिसमें राहुल की यह यात्रा राजस्थान के पश्चात् अब हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। इस के चलते फ्लैग एक्सचेंज के एक समारोह में राहुल गांधी का गुस्सा देख वहां उपस्थित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दंग रह गए।
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा वीडियो काफी ख़बरों में है, जिसमें राहुल गांधी मंच पर सेल्फी ले रहे एक कार्यकर्ता का हाथ झटकते दिखाई दे रहे हैं। वही राहुल के इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ राहुल गांधी का घेराव भी आरम्भ कर दिया है।
Politics : मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान
वायरल वीडियो को साझा करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौर ने लिखा। ‘मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान’। राठौर ने आगे लिखा कि कांग्रेस के लिए जनता केवल वोट बैंक है। तुष्टिकरण की सियासत तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो केवल एक नाटक है। हालांकि भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वहीं दूसरी ओर राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के मेवात जिले में राहुल गांधी ने कहा कि हमने हिंदुस्तान की सियासत के लिए विजन दिया है। मुझे खुशी है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्णय लिया है कि महीने में एक बार पूरी कैबिनेट एवं नेता 15 किमी चलें।
Politics : मेवात में जनसभा को संबोधित
जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनकर काम करें। हरियाणा के मेवात में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आज-कल नेताओं एवं जनता के बीच खाई बन गई है। नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की आवश्यकता नहीं और घंटों लंबा भाषण देते हैं।
इस यात्रा ने उसको बदलने का प्रयास किया है। आज हम चलते हैं, सभी नेता जनता की बात सुनते हैं और 7-8 घंटे चलने के बाद हम 15 मिनट भाषण देते हैं। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को आरम्भ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक आठ प्रदेशों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से गुजर चुकी है।
Also Read : Politics : HP के नए CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानें विरोधी यूथ लीडर से CM बनने की कहानी | Nation One