Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Politics : अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी, सैन फ्रांसिस्को से किया मोदी सरकार पर हमला | Nation One
 Politics : अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी, सैन फ्रांसिस्को से किया मोदी सरकार पर हमला | Nation One
India

Politics : अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी, सैन फ्रांसिस्को से किया मोदी सरकार पर हमला | Nation One

May 31, 2023 60

Politics : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने बुधवार सुबह सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।

राहुल ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं, वे भगवान को भी सिखा सकते हैं, ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि जब मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहा था, तो इसे रोकने का भरपूर प्रयास किया गया। राहुल ने नए संसद भवन को लेकर भी कई बातें कही है।

Politics : ‘पीएम मोदी भगवान को भी सिखा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने पीएम और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद भवन को बदलना नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। देश में दलित, सिख, ईसाई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है। नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से दूर किया जा सकता है। राहुल ने आगे कहा कि पीएम मोदी को अगर भगवान के सामने भी बैठा दिया जाए, तो पीएम उन्हें भी बता देंगे कि ब्रह्मांड कैसे बनाना है।

Politics : विपक्ष को रोकने के लिए जांच ऐजेंसी का दुरुपयोग

इसके साथ ही राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वे केंद्रीय एजेंसियों का गलत उपयोग करते हैं। राहुल ने कहा कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष को निशाना बनाने का काम कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उनपर जांच ऐजेंसी द्वारा कार्रवाई की जाती है। भारत में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से लोगों को डराया धमकाया जा रहा है, यही कारण है कि राजनीति में कठिनाई आ रही है।

इसके साथ ही राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग करते हुए मेरी यात्रा को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम नहीं रुके। यदि कोई इतिहास का अध्ययन करता है, तो यह देखा जा सकता है कि गुरु नानक देव जी, गुरु बसवन्ना जी, नारायण गुरु जी सहित सभी आध्यात्मिक नेताओं ने राष्ट्र को एक समान तरीके से जोड़ा।

राहुल ने कहा कि मैं अमेरिका में तिरंगे को थामने और अमेरिकियों को भारतीय होने का मतलब दिखाने के लिए प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद देता हूं। जब अमेरिकी अपने विकास में भारतीयों के योगदान की प्रशंसा करते हैं, तो इससे हम सभी को बहुत गर्व होता है।

Also Read : Politics : पायलट-गहलोत में हो गई सुलह, खड़गे के घर 4 घंटे चली बैठक के बाद हुए राजी | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

NEWS : राहुल गांधी ने पहने कूली के

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार सुबह का उनका वीडियो तेजी से वायरल

Delhi Politics

Politics : सीएम सिद्धारमैया के बिगड़े बोल, BJP

by nationone_author September 7, 2023

Politics : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर गरीब

Delhi

NEWS : संविधान से हट सकता है ‘इंडिया’

by nationone_author September 5, 2023

NEWS : गुलामी की मानसिकता और इससे जुड़ी हुई सभी चीजों से बदलने का काम लगातार मोदी सरकार कर रही

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy