Politics : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला करते हुए अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव पर सवाल खड़े कर दिए है। मायावती ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ‘बलि का बकरा’ तक कह डाला है।
बसपा प्रमुख कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोलै की कांग्रेस अपने बुरे समय में ही दलितों को आगे करती है। साथ ही कांग्रेस पर बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने का भी आरोप लगाया गया है।
Politics : बलि का बकरा
मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि, कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया।
इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं।
Politics : छलावा व छद्म राजनीति
मायावती ने एक और ट्वीट में कहा कि, अर्थात् कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है।
क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम? दलित समुदाय से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस का जुड़ाव पांच दशक से भी ज्यादा पुराना है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस एक बार फिर से अनुसूचित जातियों को पार्टी की ओर आकर्षित कर सकती है। साथ ही इसके जरिए भाजपा को आगामी चुनावो में चुनौती दे सकती है।
Also Read : Politics : बाइडेन ने पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश, लगाई जमकर लताड़ | Nation One